जेएमएस वर्ल्ड स्कूल ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

हापुड़। बाईपास स्थित जे एम एस वर्ल्ड स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का आयोजन विद्यालय सचिव रोहन सिंघल, प्रबंधक संचालक श्रीमान आयुष सिंघल व प्रधानाचार्या निधि मलिक के नेतृत्व में निकाली गई। इस रैली में कक्षा 1 से 11 तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी बच्चों का भरपूर साथ दिया। विद्यालय के प्रबंधक संचालक श्रीमान आयुष सिंघल जी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। प्रधानाचार्या निधि मलिक जी ने बच्चों को उनके राष्ट्र के प्रति कर्तव्य के लिए जागरूक किया एवं उन्हें भारत का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सभी बच्चों ने तिरंगा लहरा कर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अपनी प्रसन्नता को जाहिर किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *