जिले में एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल 8 को

जिले में एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल 8 को

शामली। शामली एथलेटिक्स एसोसियेशन द्वारा 8 मई को शहीद उधमसिंह स्टेडियम में 55वीं यूपी स्टेट एनुअल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। एसोसियेशन के सचिवव जबरसिंह खैवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 8 मई रविवार की सुबह 101 बजे शहीद उधम सिंह स्टेडियम में 55वीं यूपी स्टेट एनुअल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाडी सीधे स्टेट चैम्पियनशिप के लिए 14, 15 व 16 मई को साईं रीजनल सेंटर सरोजनीनगर लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि यह चैम्पियनशिप पुरुष व महिला दोनों वर्गों के लिए है। ट्रायल के दौरान 100, 200, 400, 800, 1500, 3000, 5000 मीटर रेस, 110 हर्डल, 400 मीटर हर्डल, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, रेसवाकिंग आदि स्पर्धा कराई जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *