जिला क्रीड़ा खोखो प्रतियोगिता में बागपत की टीमो का दबदबा

बिनौली। बुढेडा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कालेज में बुधवार को जिला क्रीड़ा खोखो प्रतियोगिता हुई। जिसमें बागपत ब्लाक की टीमो का दबदबा रहा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने फीता काटकर व उदघाटन मुकाबले के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग का उदघाटन मुकाबला बडौत ब्लाक की टीम ने बिनौली की टीम को 11-5 से हराकर जीता। सीनियर बालिका वर्ग में बडौत की टीम ने बागपत की टीम को 8-3 से हराकर जीत हासिल की। सब जूनियर बालक वर्ग में बागपत की टीम ने बडौत को 7-3 से हराया।  बालिका वर्ग में बागपत ने पिलाना को 4-3 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में बागपत ने बड़ौत को 11-3 से हराकर खिताब जीता। प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने अतिथियों को शाल व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। भरत सिंह तोमर, योगेंद्र सिंह तालियान, नबाब सिंह, प्रधान प्रवीण कुमार उर्फ कालू, कृष्णपाल प्रधान, अरुण मलिक, नरेश कुमार, मांगेराम, संदीप, सुशील, कंवरपाल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *