जिला कारागार में महिला बन्दियों ने दिखाई प्रतिभा

बुलंदशहर। जिला कारागार बुलंदशहर में महिला सशक्तिकरण के लिए “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत महिला प्रशिक्षण संस्थान व नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से महिला बन्दी दक्षता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती मीनू राणा व पुलिस क्षेत्राधिकारी स्याना श्रीमती वंदना शर्मा द्वारा किया गया। जिसमें महिलाओ के मध्य चित्रकारी, हस्तशिल्प, नृत्य व गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें महिलाओ ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

जेल अधीक्षक मिजाजीलाल यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य महिलाओ में कौशल विकास व प्रतिभा का विकास तो था ही साथ ही उनके बीच खुशनुमा माहौल तैयार कर उनके अवसाद व तनाव दूर करना था। जिसमें यह कार्यक्रम काफी हद तक कामयाब रहा। महिलाओ ने सिलाई, गमला निर्माण, विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण, नृत्य व गायन में बढ़चढ़कर भाग लिया। अन्त में सामूहिक नृत्य में सभी महिलाओ, स्वयं सेवी संगठन की सभी पदाधिकारी गण ने भावविभोर होकर प्रतिभाग किया।
अन्त में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार भेंट किये गए।
स्वयं सेवी संगठन द्वारा सभी महिलाओ को फल भेंट किए गए। तथा बच्चों को चाकलेट, बिस्कुट, चिप्स व कुरकुरे व फ्रूटी भेंट की गई। सभी महिला बंदियों ने खूब मनोरंजन किया और खुशी से भावविभोर होकर जेल प्रशासन को धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *