जिलाधिकारी ने किया बागपत के आबकारी समेत कई कार्यालयो का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया बागपत के आबकारी समेत कई कार्यालयो का निरीक्षण

 

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में आज जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कलेक्ट्रेट में आबकारी विभाग, सर्वे विभाग, नजारत आदि कलेक्ट्रेट के कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को रिकॉर्ड फाइल आदि को सुरक्षित रखने को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्यालय परिसर में साफ-सफाई रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है, इसलिए वित्तीय संबंधित कोई फाइल बजट के सापेक्ष लंबित नहीं रहनी चाहिए। सभी कर्मचारी अधिकारी कार्यालय में समय से आएं और जनता की जो भी संबंधित समस्या है उनका तत्परता के साथ निष्पादन करें। उन्होंने कहा कार्यालय में टीम के रूप में सभी कर्मचारी मिलकर कार्य करें। जनता को अनावश्यक रूप से जनपद के किसी भी कार्यालय में चक्कर लगाने ना पड़े। हम सबको अपने मिले दायित्वों का सत्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करना है और जनता की समस्या का समाधान करना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *