मेरठ। कलेक्टेªट कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम हेतु अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में लम्पी की बीमारी से ग्रस्त पशुओ की स्थिति, टीकाकरण एवं प्रतिदिन कितनी वृद्धि हो रही है, रोगग्रस्त पशुओ को दिये जा रहे उपचार आदि के संबंध मंे विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देशित किया गया कि टीकाकरण की प्रगति को धीमा न किया जाये। क्षमता के अनुसार लगातार टीकाकरण किया जाता रहे।

पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित करे कि समस्त वीओ समय से संबंधित क्षेत्र में उपस्थित रहे तथा लगातार निरीक्षण किया जाये। उन्होने कहा कि यदि निरीक्षण के दौरान कोई भी वीओ अनुपस्थित पाया जाता है तो संबंधित वीओ के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि लम्पी बीमारी पूरी तरह से नियंत्रण में है तथा लगातार पशुओ का टीकाकरण कराया जा रहा है।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी, ईओ, बीडीओ सहित समस्त वीओ उपस्थित रहे।