जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सरधना में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

मेरठ। तहसील सरधना मंे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्राप्त शिकायतों का समय सीमा अंतर्गत गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देष अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 92 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिसके समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये। उन्होने कहा कि आमजन की षिकायतों का निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण कराना सुनिष्चित करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये समस्त अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनसुनवाई पोर्टल का फीडबैक असंतोषजनक है। संबंधित अधिकारीगण शिकायतो का स्वयं संज्ञान लेकर निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा संबंधित शिकायतकर्ता से वार्ता की जाये। उन्होने कहा कि लापरवाह अधिकारियो को चिन्हित करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त अन्य षिकायतों में चकरोड व भूमि से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाईष कराने सहित पुलिस इत्यादि से संबंधित प्रकरणो पर 92 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि प्राप्त शिकायतो का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुये निस्तारण कराना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने आमजन को आष्वस्त करते हुये कहा कि उनके शिकायती व प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिष्चित करायी जायेगी।

इस अवसर पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, एसडीएम सरधना अमित कुमार गुप्ता, सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *