जालौन न्यायालय परिसर में गूंजा हरियाली का संदेश, जिला जज ने पौधारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ

जालौन न्यायालय परिसर में गूंजा हरियाली का संदेश, जिला जज ने पौधारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ

उरई। उत्तर प्रदेश के जालाैन जिले में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को जालौन न्यायालय परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला जज बृजेंद्र सिंह ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिला जज बृजेंद्र सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट से बचने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

इस अवसर पर प्रथम जिला जज सतीश दुबेदी, अपर जिला जज सुरेश कुमार गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अभिषेक खरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट निकिता सिंह, पेशकार मुन्ना राजा, नाजिर बृजेंद्र, राजीव वर्मा, ठाकुर दास राठौर, प्रमोद कुमार, रामौतार, न्यायालय के अन्य लिपिक, वन रेंजर कोमल सिंह, डिप्टी रेंजर मुबारिक अली, वन दारोगा संजीव कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने का संदेश दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *