जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बाद मीडिया के सवालों पर कुछ मुस्लिम युवक भड़क उठे और काले झंडे दिखा प्रदर्शन किया

जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बाद मीडिया के सवालों पर कुछ मुस्लिम युवक भड़क उठे और काले झंडे दिखा प्रदर्शन किया

सहारनपुर। माहे रमज़ान का आज अलविदा जुमा था जिस पर जनपद भर की सभी मस्जिदों में मुस्लिम समाज के अकीदतमंदों द्वारा नमाज़ अदा की गई और देश के अमन-चैन, सुख-समृद्धि के लिए दुआऐं की गयी। अलविदा के मौके पर जामा मस्जिद कलां में हर्षाेल्लास के नमाज़ अदा कर जब लोग बाहर निकल रहे थे तो मीडिया के कुछ लोगों द्वारा आग मंे घी डालने का काम करते हुए कुछ विवादित सवालात पूछने पर कुछ मुस्लिम युवक भड़क गये और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर एक बार माहौल गरमा गया और मौके पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर पहुंचे तथा प्रदर्शन कर रहे मुस्लिम युवकांे से कारण पूछा। इस दौरान मुस्लिम युवकों द्वारा काले झंडे़ भी दिखाये गये। बता दें कि गतरोज जिला प्रशासन द्वारा मुस्लिम समाज से आह्वान किया गया था कि मस्जिदों के बाहर सड़कों पर नमाज़ अदा न कर अपने-अपने मौहल्लों में स्थित मस्जिदों के अंदर ही नमाज़ अदा की जाये ताकि किसी भी व्यक्ति को आवागमन में कोई परेशानी न हो। उसी कड़ी में आज जामा मस्जिद कलां में पहुंचे अकीदतमंदों को बाहर सड़क पर नमाज़ अदा करने की इज़ाजत न होने के कारण कितने ही लोग जामा मस्जिद में नमाज़ अदा करने से महरूम रह गये। जिस पर नमाज़ से महरूम रहे युवक पहले से ही गुस्से में थे जिस पर मीडिया के कुछ लोगों द्वारा यह पूछने पर कि उन्हें बाहर नमाज़ अदा नहीं करने दी गई पर कैसा लगा ? इतना सुनना था तो कुछ युवक भड़क उठे और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस प्रशासन की सूझबूझ के चलते मामला आगे नहीं बढ़ सका और युवक अपने-अपने घरों को चले गये। जामा मस्जिद के इमाम कारी अरशद गौरा व कारी इशहाक गौरा ने वीडियो जारी करते हुए पुलिस प्रशासन की जमकर सराहना की और पूरे बवाल के लिए मीडिया द्वारा उल्टे-सीधे सवाल पूछने को ही जिम्मेदार बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *