जामनगर। गुजरात में जामनगर के ए डिवीजन क्षेत्र में विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने ड्रग्स के साथ दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर जामनगर एसटी डिपो के निकट खड़े दो लोगों की तलाशी ली गयी। इस दौरान उनके पास से 20.4 ग्राम एमडीएमए नशीला पदार्थ जब्त किया गया और दोनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों की पहचान जामनगर निवासी मोसीन उर्फ मुसो म. रूबी और रीझवान म. कोरेजा के रूप में हुयी है। जब्त ड्रग्स की कीमत 2,04,000 रुपये आंकी गयी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


