जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गोली, दिल का दौरा पड़ा,मौत की सूचना, हमलावर गिरफ्तार

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पश्चिमी जापान के नारा शहर में गोली मारी गई है। ब्रॉडकास्टर एनएचके के अनुसार, आबे पर सुबह करीब 11:30 बजे चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारी गई। खून से लथपथ आबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद श‍िंजो आबे जब अचेत हो गए तो वहां मौजूद लोगों ने उन्‍हें तत्‍काल सीपीआर दिया ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

रिपोर्टों के अनुसार, संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसने भाषण देते समय पूर्व पीएम पर गोली चलाई। आबे रविवार को संसद के ऊपरी सदन के चुनाव से पहले प्रचार कर रहे थे।

आबे रविवार को संसद के ऊपरी सदन के चुनाव से पहले प्रचार कर रहे थे। आबे नारा की एक सड़क पर स्टंप भाषण दे रहे थे कि तभी एक शख्स ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। डीडी न्यूज द्वारा साझा किए गए एक तस्वीर में, नारा में उस स्थान पर भीड़ देखी जा सकती है, जहां आबे को गोली मारी गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *