टोक्यो। जापान ने कहा है कि वह धीरे-धीरे रूस से कोयले के आयात को कम करके इस पर पूर्ण विराम लगाने का प्रयास करेगा।
अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्री कोइची हागिउडा ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा,“ जापान ने रूस से कोयले का आयात धीरे-धीरे कम करने का फैसला लिया।हम रूस से कोयले का आयात पूरी तरह बंद करने का प्रयास करेंगे।”श्री हागिउडा ने कहा, “जापान कोयले की समस्या को दूर को करने के लिए रूस की ओर से आने वाले कोयले का विकल्प ढ़ूढ़ेगा, जिससे देश के उद्योग और नागरिकों को इसकी कमी की मार नहीं झेलना पड़े।” यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद देश ने रूस के 130 प्रतिष्ठानों और कम से कम 101 नागरिकों को प्रतिबंधित कर दिया है।

