जानिए कौन हैं मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली ‘सिनी शेट्टी’, गॉर्जियस लुक से जीता सबका दिल

कर्नाटक की सिनी शेट्टी को रविवार को वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया (VLCC Femina Miss India) के ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2022 (Femina Miss India World-2022) का विजेता घोषित किया गया।

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Center) में आयोजित समारोह में राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की ‘फर्स्ट रनर-अप’ रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को ‘सेकेंड रनर-अप’ चुना गया। चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे। सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर यह खिताब जीता है। सिनी को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिल रही हैं।

21 साल की सिनी का जन्म मुंबई में हुआ है। वह मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर्स डिग्री ली है। सिनी फिलाहल स्टडी कर रही हैं और वह चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं। सिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टा पर उनके 66.3K फॉलोअर्स हैं। सिनी को डांस का काफी शौक है। वे चार साल की उम्र से डांस करती आ रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *