जाट कल्याण सभा का मिलन समारोह

जाट कल्याण सभा का मिलन समारोह

गुडग़ांव, 11 अप्रैल (अशोक): आज के भौतिकवादी युग में भी दिल खोलकर दान
देने वालों की कोई कमी नहीं है। सामाजिक कार्यों के लिए दानवीरों को अपनी
श्रद्धानुसार दान देना चाहिए। सामाजिक कार्यों के लिए दिए गए दान से
असंख्य लोगों का भला होता है। गुडग़ांव में दानवीरों की कोई कमी नहीं है।
उक्त उद्गार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बीती देर सायं सैक्टर
4 स्थित जिमखाना क्लब में सामाजिक संस्था जाट कल्याण सभा द्वारा आयोजित
मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम में शामिल संस्था के
लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संस्था को प्रदेश
के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने करीब एक हजार मीटर से अधिक जो भूमि भवन
निर्माण के लिए आवंटित कराई है, उसमें अत्याधुनिक निर्माण किया जाना
चाहिए। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि भवन निर्माण के
समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि सदस्यों के लिए यहां पर सभी
सुविधाएं उपलब्ध हों। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गुडग़ांव देश का ही नहीं,
अपितु विश्व का भी एक महत्वपूर्ण शहर बन चुका है। ऐसे में विदेशों से भी
लोग बड़ी संख्या में गुडग़ांव आते रहते हैं। उनकी सुविधाओं को देखते हुए
भी भवन निर्माण में नई तकनीक अपनानी चाहिए। उन्होंने भी अपने व्यक्तिगत
कोष से संस्था को एक लाख 11 हजार का दान दिया। संस्था के प्रधान प्रीतम
सिंह व महासचिव मनोज श्योराण ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश की
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा भी शामिल होनी थी, लेकिन उन्हें
प्रदेश के राज्यपाल के पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होना था।
इसलिए वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी। लेकिन उन्होंने भाजपा
प्रदेशाध्यक्ष के माध्यम से 11 लाख रुपए संस्था को दान देने पर सहमति
जताई है। जिसकी घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अपने भाषण के दौरान भी की
है। विशिष्ठ अतिथि के रुप में पानीपत ग्रामीण क्षेत्र के विधायक महिपाल
ढांडा व मनोज ढांडा शामिल हुए और उन्होंने संस्था को दान देने की घोषणा
भी की। मनोज ढांडा ने 11 लाख रुपए भवन निर्माण के लिए दिए। महिपाल ढांडा
व मनोज ढांडा ने समाज के लोगों से भी आग्रह किया कि गुडग़ांव में दानवीरों
की कोई कमी नहीं है। उन्हें बढ़-चढक़र संस्था के भवन निर्माण में अपना
पूरा सहयोग देना चाहिए ताकि समाज के लोग इसका पूरा लाभ उठा सकें। संस्था
के संस्थापक प्रधान चौधरी कपूर सिंह सहरावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए
और उन्होंने भी अपनी ओर से दान देने की घोषणा की। इसी प्रकार चौधरी कमल
सिंह पहलवान ने भी 5 लाख 55 हजार, पूर्व पार्षद गजे सिंह कबलाना ने 5 लाख
रुपए दान देने की घोषणा की। संस्था व समाज से जुड़े लोगों ने भी अपनी
सामथ्र्यनुसार दान दिया। हास्य व संगीत कार्यक्रम भी अरुण जैमिनी, मनवीर
मधुर, आलोक भडोरिया व स्कूली छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम
में सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा. सुशीला कटारिया, निगम पार्षद रमा राठी,
उदयवीर सिंह, विनोद दहिया, जयपाल धनखड़, अजीत बेनीवाल, सुंदरी खत्री,
शम्मी अहलावत, विजेता मलिक, ममता रणवा, कीर्ति आदि सहित बड़ी संख्या में
संस्था के सदस्य व उनके परिजन शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में
संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों का बड़ा सहयोग रहा। विभिन्न क्षेत्रों
में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया
गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *