जवान ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

जवान ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने आज सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने बताया कि कोईलीबेड़ा थाना के तहत ग्राम कामटेडा सीमा सुरक्षा बल के कैम्प के तैनात हवलदार उज्जवल नंदी ने सुबह अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही बैरक में तैनात जवान मौके पर पहुंचे, जहां खून से लतपत उज्जवल का शव पड़ा था।
सिन्हा ने बताया कि कोईलीबेड़ा थाना में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
मृतक मूलतः पश्चिम बंगाल के नाडिया जिला के रहने वाले जवान उज्जवल नंदी की पोस्टिंग कांकेर जिला में हुई थी। शव परिक्षण के बाद मृतक का शव गृह ग्राम रवाना किया जायेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *