बागपत। अतिशय क्षेत्र जय शांति सागर निकेतन मंडोला में आगामी 18 सितंबर से 22 अक्टूबर तक 35 दिवसीय णमोकार मंत्र विधान का आयोजन किया जाएगा।

अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य 108 श्री वसुनंदी जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से ऐल्लक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज के निर्देशन में एवं मुनि श्री नमि सागर जी, मुनि श्री सहजानंद जी, क्षुल्लक अनंत सागर जी एवं क्षुल्लक विरक्त सागर जी के सानिध्य में होने वाले इस विधान में सुबह 7 बजे अभिषेक व शाम को साढ़े छह बजे भक्तांबर दीप अर्चना हुआ करेगी। 23 अक्टूबर को सुबह सात बजे खजाना वितरण होगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन व कोषाध्यक्ष संजय कुमार जैन ने इस मौके पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचने की अपील की है।
