नोएडा। जेवर थानाक्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई की हत्या करने के मामले में फरार आरोपित को आज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि नीमका गांव में रहने वाले भोले शंकर 52 की फावड़ा से गला काटकर पांच अक्टूबर को हत्या कर दिया था। इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर उनके छोटे भाई देवेंद्र के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज सुबह अभियुक्त देवेंद्र को चिरौली अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद हुआ है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस को बताया है कि वह जमीनी विवाद को लेकर अपने भाई की फौड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
