जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर भारत माता यात्रा पुष्कर पहुंची

अजमेर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राजस्थान के बैनर तले जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर निकाली जा रही भारत माता यात्रा आज अजमेर के पुष्कर पहुंची।
यात्रा के पुष्कर पहुंचने पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का मकसद देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को प्रभावी तरीके से जल्द लागू कराना बताया जा रहा है। यात्रा शामिल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नारायण राम चौधरी ने जगत पिता ब्रह्मा जी के दर्शन किये और यात्रा के मूल मकसद में सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।
यात्रा का सुबह आठ बजे पुष्कर के गनाहेड़ा चौराहे पर हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। बताया गया कि इस मौके पुष्कर की वैष्णव धर्मशाला में धर्म सभा का भी आयोजन किया जायेगा।
यात्रा से जुड़े नारायण भाटी ने बताया कि यह यात्रा एक जुलाई को जयपुर पहुंचेगी जहां एक जनसभा आयोजित होगी तथा यात्रा का समापन 11 जुलाई को दिल्ली में होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *