जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पुलिस प्रशासन करें हेल्पलाइन नंबर जारी…..

जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पुलिस प्रशासन करें हेल्पलाइन नंबर जारी…..

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश में लगातार अतिक्रमण अभियान निरंतर चल रहा है। उसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशानुसार जनपद में अतिक्रमण एवं यातायात को लेकर सख्त अभियान चलाया जा रहा है और देखा जाए तो जनपद में अतिक्रमण एवं यातायात सही ढंग से सड़कों पर वाहन चलते एवं सड़कों पर अतिक्रमण कम नजर आ रहा है किंतु नगर कोतवाली के बाहर मार्केट में दुकानों के आगे पैदल चलने वाली जगह को दुकानदारों ने अतिक्रमण से घेर रखा है किंतु वहां पर अभी तक कोई कार्यवाही नजर नहीं आ रही है और देखा जाए तो सरकारी अस्पताल से आगे की ओर भी लगातार फलों के ठेले एवं दुकानदारों ने बाहर कब्जा कर रखा है। जो कि पुलिस को देख कर गायब हो जाते हैं तुरंत ही 5 मिनट बाद वापिस अपना स्थान ग्रहण कर लेते हैं दूसरी तरफ सहारनपुर अड्डे से लेकर किरण फार्मा तक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। दुकानदारों के बाहर ई रिक्शा खड़ी मिलती है नई-नई ई-रिक्शा ए बेचने के लिए सड़कों पर खड़ी करके उनकी प्रदर्शनी की जाती है।जिससे पूर्ण रूप से अतिक्रमण फैलता है और आने जाने वालों वाहनों को समस्या होती है और दुकानदारों ने भी सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है वहीं पर दो होटल भी मौजूद हैं। जिनकी पार्किंग भी सड़क ही है जो कि अतिक्रमण में आती है अब पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है यह एक सोचने का विषय है जहां एक और मीनाक्षी चौक से ई रिक्शाओं पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है वहीं सरकारी अस्पताल से रामपुर तिराहा की ओर ई रिक्शाओं का मेला नजर आता है जोकि बेचने के लिए भी सड़कों पर खड़े नजर आते हैं। क्षेत्रवासी एवं राहगीर जिससे बहुत परेशान है ट्रक भी इस प्रकार खड़े हो जाते हैं कि जाने वाले ट्रैफिक को समस्या होती है। प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए और कोई हेल्प लाइन नंबर ऐसा जारी करना चाहिए। जिससे कि जिस राहगीर एवं क्षेत्रवासियों को जो भी समस्या हो वह फोटो खींचकर उस पर डाल दें तुरंत पुलिस प्रशासन उस पर संज्ञान ले।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *