बिनौली। जिवाना गुलियान गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार शाम शुरू हुई चौधरी चरण सिंह वालीवाल प्रतियोगिता का उदघाटन मुकाबला जिवाना की टीम ने जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल निदेशक डॉ. अनिल आर्य ने फीता काटकर व उदघाटन मुकाबले की टीमो के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। जनपद की खेल प्रतिभाएं अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन कर रही हैं। उदघाटन मुकाबला जिवाना की टीम ने धनौरा टीकरी की टीम को 25-20 से हराकर जीता। इस अवसर पर गगन धामा, अमित सोलंकी, गुलवीर धामा,
