छात्रों के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज! विपक्ष का सरकार पर हमला, खड़गे बोले- लोकसभा में देंगे जवाब

छात्रों के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज! विपक्ष का सरकार पर हमला, खड़गे बोले- लोकसभा में देंगे जवाब

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट पर कांग्रेस सांसद कैप्टन विरियाटो फर्नांडीज और क्रिस्टोफर तिलक की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को लेकर राज्यसभा सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हमारे सांसद काबिल हैं और लोकसभा में इनका सामना करेंगे।” कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस ने  कहा, “अगर सरकार खुद कहती रहती है कि युवा और जेन-जी हमारे देश का भविष्य हैं, तो फिर आप उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों कर रहे हैं? सरकार उनके खिलाफ दर्ज केस वापस क्यों नहीं ले रही है?”

उन्होंने आगे कहा, “सरकार की ओर से आंदोलनकारी छात्रों पर लाठी और पैलेट गन क्यों चलाया गया। सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। राहुल गांधी की ओर से जो भी कहा गया, वह बिल्कुल सही कहा गया। भविष्य को मौका दिया जाना चाहिए। छात्रों के खिलाफ जाने पर सरकार को ही समस्या हो जाएगी। युवाओं के साथ कांग्रेस हमेशा खड़ी रहेगी।

 

कांग्रेस की ओर से छात्रों के भविष्य और भलाई की पूरी कोशिश की जाएगी।” कांग्रेस सांसद क्रिस्टोफर तिलक ने कहा, “जब वह (अनुराग ठाकुर) मंत्री थे, मुझे लगता है कि आपको याद होगा कि वह एक बार एक स्कूल गए थे और छात्रों से पूछा था कि स्पेस में जाने वाला पहला व्यक्ति कौन था। बच्चों ने जवाब दिया, ‘नील आर्मस्ट्रांग।’ उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं, नहीं, यह हनुमान थे।’ तो, अनुराग ठाकुर ऐसे व्यक्ति हैं जो पूरी तरह से बेसिक साइंटिफिक टेम्पर के खिलाफ हैं। सीपीआई(एम) सांसद वी. शिवदासन ने कहा, “इस सरकार और अमित शाह की पुलिस ने प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स के खिलाफ हजारों केस दर्ज किए हैं। सरकार ने स्टूडेंट्स को भरोसा दिलाया था कि उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया जाएगा, लेकिन वह वादा पूरा नहीं किया गया। स्टूडेंट्स पुलिस की बर्बरता और उनके खिलाफ दर्ज झूठे केस के खिलाफ अपना प्रोटेस्ट जारी रखेंगे।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *