छपार में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आवास पर फहराया तिरंगा

पुरकाजी। छपार में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सरधानंद त्यागी के आवास पर ग्राम प्रधान जुबैर उर्फ बबलू त्यागी, भाजपा नेता विजयपाल त्यागी, पंचायत सचिव विकास तोमर ने पर तिरंगा फहराया। और उनकी पत्नी हुकुमोवती को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा गली में घर घर तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर इकबाल प्रधान, अरसद त्यागी, बबलू त्यागी, शहजाद त्यागी, जुगमेंद्र त्यागी आदि शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *