छपरौली-टाँड़ा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पड़े कुड़े़े में अचानक लगी भीषण आग

छपरौली-टाँड़ा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पड़े कुड़े़े में अचानक लगी भीषण आग

बडौत। नगर स्थित छपरौली-टाँड़ा मार्ग पर यूकेलिप्टस के पेड़ की आग को सामाजिक संस्था आँखें के पर्यावरण संरक्षक ने बुझाया।
नगर स्थित गायत्री डिग्री कॉलेज से आगे छपरौली-टाँड़ा मुख्य मार्ग पर ईट भट्टे के पास सड़क किनारे पड़े कुड़े़े में लगी आग की चपेट में लगभग 50-60 वर्ष पुराना यूकेलिप्टस का विशाल वृक्ष आ गया। यूकेलिप्टस के वृक्ष में लगी आग का पता लगने पर सामाजिक संस्था आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क के पर्यावरण संरक्षक समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय, रवि कुमार एडवोकेट व मास्टर राकेश सरोहा ने घटना स्थल पर पहुँचकर वृक्ष में लगी आग को बुझाया।
समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय ने कहा वृक्ष हुआ तो क्या हुआ, दर्द इनको भी तो होता है। समझों दिल से वृक्ष विडम्बना, ये बिन आँसू के रोता है। अन्य जीवों तरह पेड़-पौधें को भी पीड़ा की अनुभूति होती है। हमारे हृदय में पेड़-पौधों के प्रति भी करूणा होनी चाहिए। रवि कुमार एडवोकेट ने कहा जो हमें जीनव देते है, उन पेड़-पौधों की चिन्ता करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *