छत पर सो रहा बालक गिरकर हुआ घायल

छत पर सो रहा बालक गिरकर हुआ घायल

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बिजली कटौती के चलते छत पर सो रहा बालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ।
अस्पताल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के उरला गांव का निवासी 10 वर्षीय बालक छुट्टू बिजली कटौती के चलते कल रात घर की छत पर परिजनों के साथ सो रहा था। इसी दौरान रात में वह लघुशंका के लिए उठा और छत से नीचे गिर गया। बालक को गंभीर रूप से घायल है। घायल बालक को परिजनों ने तत्काल 108 की सहायता से अमानगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहाँ चिकित्सकों ने बालक का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *