छत पर खेल रहे मासूम बच्चे पर मधुमक्खियों ने ​​बोला हमला, इलाज दौरान हुई दर्दनाक मौत

हाथरस।​ उत्तर प्रदेश के हाथरस से दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां घर की​​ छत पर खेल रहे मासूम बच्चे पर मधुमक्खियों ने ​​हमला बोल दिया।​ ​वही मधुमक्खियों के काटने से ​बच्चा ​​​गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ​आनन-फानन में ​जिसे परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवा दिया। वही इलाज के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। वही परिवार​ वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।​

बता दें कि मामला हाथरस कोतवाली ​​जंक्शन क्षेत्र के गांव मिर्जापुर का है। जहां अपने घर की छत पर खेल रहे 8 वर्षीय पप्पू पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के लिपट जाने के कारण बालक चीख पुकार करने लगा। इतने में मां भागती हुई छत पर पहुंची तो बालक छत पर पड़ा चीख रहा था। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को जिला अस्पताल में दाखिल करवा दिया। वही इलाज के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *