चोरों ने तोड़ा दुकान का शटर, लाखों रुपए का सामान किया चोरी,पीड़ित ने दी तहरीर

बहसूमा। कस्बा रामराज में हस्तिनापुर मार्ग पर बिजली घर के समीप स्थित दुकान से अज्ञात चोरों ने चोरी कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। दुकान मालिक को दुकान में चोरी होने की जानकारी उस समय लगी जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए वहां पर पहुंचा। पीड़ित ने रामराज चौकी पर घटना की बाबत तहरीर दी है।
बताते चलें कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के भीकुंड गांव का निवासी अमित पुत्र नेपाल सिंह कस्बा रामराज में हस्तिनापुर मार्ग पर बिजली घर के समीप इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करता है। शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने अमित की दुकान के शटर का ताला तोड़कर उसके अंदर रखें ट्रैक्टर में लगने वाले सेल्फ बैटरी आदि चुरा लिए और फरार हो गए। पीड़ित को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उस समय लगी जब वह अपनी दुकान को खोलने के लिए वहां पर पहुंचा। पीड़ित ने जब दुकान पर जाकर देखा तो उसकी दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ है तथा उसके अंदर रखा अधिकतर सामान गायब है। दुकान मालिक ने घटना की सूचना रामराज चौकी पुलिस को दी। सूचना देते समय दुकान मालिक अमित ने बताया कि उसकी दुकान से अज्ञात चोरों ने 6 नई बैटरी व ट्रैक्टर में लगाने वाले 4 सेल्फ चुरा लिए हैं। पीड़ित दुकानदार अमित ने बताया कि इससे चार माह पूर्व भी अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान में चोरी कर हजारों का सामान चोरी कर लिया था। लेकिन पुलिस अभी तक उस चोरी का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। रामराज चौकी प्रभारी विष्णु सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *