चोरी की कार से अवैध हथियार और शराब लेे जो आरोपी गिरफ्तार

चोरी की कार से अवैध हथियार और शराब लेे जो आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की सेंधवा शहर थाना पुलिस ने चोरी की कार से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और देशी शराब का परिवहन करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने आज दोपहर सेंधवा में पत्रकारों से चर्चा में बताया कि मुखबिर की सूचना पर वरला क्षेत्र से आ रही एक कार को रोका गया और उसकी तलाशी में 10 देशी पिस्तौलें और 100 लीटर देशी शराब पाई गई। उन्होंने बताया कि कार चालक सेंधवा निवासी शकील को गिरफ्तार कर लिया गया। वह सेंधवा शहर थाने का सूचीबद्ध बदमाश है, और उसके विरुद्ध पूर्व से ही 10 अपराध दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि 4 जून को उसने महाराष्ट्र के धूलिया निवासी हामिद अंसारी की मदद से सेंधवा शहर से एक कार चुराई थी। वे इस कार का उपयोग अवैध गतिविधियों में करने वाले थे। उन्होंने बताया कि हामिद की तलाश जारी है, और शकील के अन्य संभावित अपराधों के बारे में विभिन्न स्थानों से पता किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शकील ने उक्त हथियार बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के उमरठी निवासी सिकलीगर से खरीदे थे। फिलहाल हथियारों का संबंध पंचायत चुनाव से नहीं पाया गया है और आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *