चैम्बर आफ कामर्स में नागरिक सुरक्षा वार्डन सेवा पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

मेरठ। चैम्बर आफ कामर्स में प्रशासन द्वारा नागरिक सुरक्षा वार्डन सेवा पदाधिकारियों के कार्यों को देखते हुये उनको सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर के कार्य करने का दायरा विस्तृत है। उन्होने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर इन्फोरमेशन नेटवर्क को बेहतर करें ताकि समय रहते अप्रिय घटनाओ से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर के दायरे को और बढाया जाये ताकि हर प्रकार का व्यक्ति इससे जुड सके।

नागरिक सुरक्षा कोर मेरठ के अन्तर्गत आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में नागरिक सुरक्षा वार्डन पदाधिकारियों द्वारा शिवरात्रि, कावड यात्रा, ईद, नौचन्दी मेला आदि अवसरों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में विशेष सहयोग प्रदान किये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा नागरिक सुरक्षा वार्डन सेवा पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह, नागरिक सुरक्षा के अधिकारी, वालंटियर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *