चिकित्सक पर गलत आपरेशन कर आंख खराब करने का आरोप,पीडिता के पुत्र ने डीएम से की चिकित्सक पर कार्रवाई करने की मांग

चिकित्सक पर गलत आपरेशन कर आंख खराब करने का आरोप,पीडिता के पुत्र ने डीएम से की चिकित्सक पर कार्रवाई करने की मांग

शामली। शहर के मौहल्ला काकानगर निवासी एक युवक ने एक नेत्र चिकित्सालय के डाक्टर पर उसकी माता का गलत आपरेशन कर आंख खराब करने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार शहर के मौहल्ला काकानगर साकेत कालोनी निवासी रवित धीमान ने डीएम को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने अपनी माता की आंख का आपरेशन आयुष्मान कार्ड के तहत एक नेत्र चिकित्सालय में कराया था। चिकित्सालय के मैनेजर ने बेहतर लैंस डालने के लिए उससे दस हजार रुपये अतिरिक्त मांगे थे जिसके बाद उसने 6 हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद उसकी माता का आपरेशन किया गया। पीडित का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा गलत आपरेशन करते हुए लैंस को तिरछा डाल दिया जिससे उसकी माता की आंख में पानी भर गया और वह खराब हो गयी। आंख में तकलीफ होने पर जब वे चिकित्सालय पहुंचे तो चिकित्सक ने उन्हें एम्स हास्पिटल दिल्ली में दिखाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड लिया। वे अब तक करीब 7 बार एम्स हास्पिटल में जा चुके हैं जिसमें उनके करीब 24 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं और 5 हजार रुपये अतिरिक्त लग चुके हैं लेकिन अभी तक आंख ठीक नहीं हो पायी है। अब उक्त चिकित्सक मिलने से भी इंकार कर रहा है। पीडित ने डीएम से मामले की जांच कराकर चिकित्सालय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *