चार्जिंग पर लगे फ़ोन में हुआ ब्लास्ट, बैट्री फटने से 8 माह की मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक भयानक हादसा देखने को मिला। घर में फोन चार्जिंग लगाना इतना महंगा हो सकता है यह किसी ने नहीं सोचा होगा। दरअसल, फरीदपुर के पचौमी गांव में चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैट्री फटने से लगी आग में 8 माह की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

बता दें कि फरीदपुर के पचौमी गांव में रहने वाले सुनील कुमार के घर सोलर प्लांट लगा है। चार्जिग के दौरान उन्होंने बेड पर मोबाइल रख दिया था। उसी बेड पर उनकी 8 माह की बेटी रोली सो रही थी कि इतने में अचानक  मोबाइल की बैट्री ब्लास्ट हो गई जिससे बिस्तर पर आग लग गई और उनकी सो रही बेटी रोली बूरी तरह झुलस गई।

घरवाले तत्काल उसे लेकर पास के अस्पताल गए और वहां से जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। डॉक्टर ने बच्ची का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया लेकिन डॉक्टर ने बताया बच्ची करीब 30 फीसदी झुलस गई थी और इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *