
कैराना। अवैध चाकू के साथ घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गोगवान गोगवान जंगल के रास्ते से एक युवक को पकड़ लिया गया, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी का नाम अकरम निवसी गांव बधुपुरा बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
