चलती ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमीका,युवती की मौत और युवक की हालत गंभीर

चलती ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमीका,युवती की मौत और युवक की हालत गंभीर

आगरा। यूपी के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक ही गांव के युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना में प्रेमिका युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक-युवती दोनों एक ही गांव के थे और आपस में प्रेम विवाह करना चाहते थे,लेकिन घरवालों को उनका यह रिश्ता मंजूर नहीं था। घटना मितावली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक की है। जहां गांव के ही जाटव समाज के अजय और निशा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की।

इस हादसे में युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होने पर जीआरपी और थाना एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल अजय को अस्पताल पहुंचाया। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई।

पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक ही गांव और जाति के होने के साथ उनमें रिश्तेदारी भी थी। इसी कारण परिजन शादी के लिए नहीं माने और दोनों के ऊपर बंदिसे लगाना शुरु कर दी। परिवार वालों ने युवती की शादी के लिए रिश्ते भी देखने शुरू कर दिए थे। इसी कारण प्रेम में पड़े युवक-युवती ने यह कदम उठाया। युवक-युवती के इस कदम के बाद परिजन वाले कुछ भी बोलने की हालात में नहीं है।

फिलहाल किसी भी तरह की कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *