चरथावल में इमाम हुसैन की याद में निकाला गया ताजिया जुलूस

चरथावल। कस्बे में मंगलवार को शिया सोगवारो ने तिरंगे झंडे के साथ मुहर्रम का मातमी जुलूस निकालते हुए इमाम हुसैन को याद कर अपने आप को छुरियों से लहूलुहान किया। सुरक्षा की दृष्टि से चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा एवं व कस्बा इंचार्ज आशुतोष भारी पुलिस बल के साथ ताजिया जुलूस में मौजूद रहे वही चरथावल चैयरमैन सतेंद्र त्यागी ने भी अपनी टीम के साथ ताजिया जुलूस में शामिल होकर एकता की मिसाल कायम की। चरथावल कस्बे में आयोजित शिया सोगवारो के मातमी जुलूस में तकरीर करते हुए मौलाना ने फरमाया की इस्लाम को मौहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन ने अपना व 72 शहीदों की कुर्बानी देकर बचाया था जिसकी याद में शिया मोहर्रम मनाते है। अंजुमन फौजे हुसैनी के द्वारा मुहर्रम का मातमी जुलूस निकाला गया।मातमी जुलूस उर्दू केलेण्डर के मोहर्रम महीने की 10 तारीख को निकाला जाता है जुलूस इमाम बाडा स्थित बारगाह से शुरू हुआ।बाजार कलां व तकिया वाली मस्जिद से होते हुये करबला पहुँचा इसके पहले शिवचैक पर शिया सोगवारों ने हजरत इमाम हुसैन को याद करते हुए घंटों खूनी मातम करते हुए अपने आप को लहूलुहान किया सोगवार जंजीर, ब्लेडों से मातम कर रहे थे खूनी मातम को देखकर लोगो के हलक सुख गये जुलूस के दौरान कर्बला में ताजिये भी दफन किये गए सुरक्षा की दृष्टि से चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा एवं व कस्बा इंचार्ज आशुतोष भारी पुलिस बल के साथ ताजिया जुलूस में मौजूद रहे वही चरथावल चैयरमैन सतेंद्र त्यागी ने भी अपनी टीम के साथ ताजिया जुलूस में शामिल होकर एकता की मिसाल कायम की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *