चंदायन गांव में अमृत सरोवर का सौंदर्यीकरण शुरु

बिनौली। चंदायन गांव में जिला पंचायत द्वारा अमृत सरोवर ( तालाब ) के सौंदर्यीकरण कार्य का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला पंचायत द्वारा जनपद में पांच अमृत सरोवर का सौंदर्यीकरण कराया जाना है। जिसके तहत चंदायन गांव में आबादी के बाहर स्थित करीब 19 बीघा रकबे के तालाब का सौंदर्यीकरण पंद्रहवा वित्त आयोग(टाइड फंड) से स्वीकृत 35 लाख की धनराशि से होगा। इस कार्य का पंडित राजेश पांडे के निर्देशन में यज्ञ के बाद नारियल तोड़कर जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर, जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर व महबूब अल्वी, ग्राम प्रधान मोहर सिंह ने  संयुक्तरुप से किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सोमदत्तपाल अनीस कुरैशी, इशराश कुरैशी, रमेश प्रधान, जगपाल राणा, नरेंद्र सिंह,  जेई सूबेदार खान, कपिल तोमर , फिरोज तंवर, खड्ग सिंह।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *