घर का गेट खुला रखने वाले हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ऐसी घटना का शिकार

जगराओं: जगराओं स्थित शास्त्री नगर में लूट की वारदात को लेकर सनसनीखेज खबर सामने आई है। लुटेरे ने सरेआम घर के अंदर दाखिल होकर वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार नकाबपोश लुटेरा  जब घर के आगे से गुजर रहा था तो वह घर का गेट खुला देख अंदर दाखिल हो गया और जबरदस्ती महिला से उसके हाथ से कंगन उतरवाए और नकदी लेकर फरार हो गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार जब वारदात को अंजाम दिया गया तो  उस समय घर में साफ-सफाई का काम करने वाली महिला भी मौजूद थी। सारी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है और जांच में जुट गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *