जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाने को लेकर बैठक संपन्न हुई। यह सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।इस सेवा पखवाड़े को सभी अपनी जिम्मेदारी समझकर सफल बनायें।इस अवसर पर भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम सहसंयोजक रोहित मल्होत्रा ने बताया कि 17 सितम्बर नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गढ़ नगर में रक्तदानशिविर का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये गढ़ नगर के युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष सोनू वर्मा को रक्तदानशिविर का संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक में इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य चेतन चौहान,नगर उपाध्यक्ष करन गौतम,सोनू वर्मा,नगर मन्त्री शोभित हंसल,वरदान शर्मा उपस्थित रहे।
