ग्रेटर नोएडा में आज से UP इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज, अमित शाह करेंगे उद्घाटन; 88 देशों की भागीदारी, 2,400 से ज्यादा प्रदर्शक

ग्रेटर नोएडा में आज से UP इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज, अमित शाह करेंगे उद्घाटन; 88 देशों की भागीदारी, 2,400 से ज्यादा प्रदर्शक

नई दिल्ली। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण का आगाज आज इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे उद्घाटन करेंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। 88 देशों के राजदूत और 250 विदेशी खरीदार भी शामिल होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 29 सितंबर को ट्रेड शो के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे।

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को नोएडा में पत्रकारों को बताया कि यूपीआईटीएस प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं और निर्यातकों को वैश्विक बाजार से जोड़ेगा। उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक होगा। इस दौरान एक्सपो मार्ट में प्रवेश पत्र पर ही प्रवेश मिलेगा। गृहमंत्री शाह सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे।

चौधरी ने कहा कि इस बार छह देशों को सहयोगी बनाया गया है। उद्घाटन समारोह में 250 विदेशी खरीदार मौजूद रहेंगे।  ट्रेड शो में 2,400 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे। करीब डेढ़ लाख कारोबारी खरीदार और साढ़े चार लाख से अधिक सामान्य आगंतुकों के आने की उम्मीद है। 85 देशों से 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल होंगे। अब तक 72 देशों के खरीदारों का पंजीकरण हो चुका है। इस वर्ष ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम साझेदार देश के रूप में भाग लेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *