ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे धंसा, कई किलोमीटर लंबा लगा जाम, बंद करना पड़ा दो लेन का ट्रैफिक

नोएडा में सेक्टर-96 के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे का हिस्सा धंस गया। इससे करीब 12 से 15 फीट लंबा और दो फीट चौड़ी दरार पड़ गई है। ग़नीमत रही जिस समय ये हादसा हुआ वहां ट्रैफिक मूवमेंट काफी कम था। गढ्‌ढे की वजह से यहां करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया। हालांकि देरशाम को बैरिकेडिंग कर एक्सप्रेस सेंट्रल वर्ज की ओर की दो लेन को बंद कर ट्रैफिक को निकाला गया।

PunjabKesari

बता दें सेक्टर-96 के पास प्राधिकरण अंडरपास का काम किया जा रहा है। इसे पुशबैक तकनीक से बनाया गया जा रहा है। जिसमें यातायात को डायवर्ट करने की जरूरत नहीं होती। लेकिन यहां पूरी जमीन ही दरक गई और एक्सप्रेस वे की सड़क में दरार आ गई। पुशबैक में बाक्स के जरिए सड़क को संभाला जाता है और नीचे के मिट्‌टी को हटाया जाता है। लेकिन यहां सड़क का एक बड़ा हिस्सा ही ढह गया। वहीं नोएडा अथॉरिटी के अफसरों ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है, कोई भी अधिकारी इस बारे बोलने से बच रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *