ग्राम प्रधान संगठन के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों की समस्याओं को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया जिसमें प्रधानों के सत्यापन किए बगैर डीलर द्वारा राशन वितरण, ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों का देरी से भुगतान होना था। संगठन ने जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम प्रधानों को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने संगठन द्वारा रखी गई मांगों तथा समस्याओं पर विचार कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, प्रशिक्षु आई ए एस जागृति अवस्थी, संगठन के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *