हापुड़। जनपद हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव अटूटा रेलवे फाटक से चंद कदम की दूरी पर शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से युवक का शव पाया गया है।सूचना पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि की शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों को युवक का शव दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
वही,युवक के शव को लेकर गाँव में तरह-तरह के अनुमान लगाये जा रहे हैं। कोई हत्या तो कोई आत्महत्या की आशंका जता रहा है।रात में ट्रेन से कटने के कारण हुई मौत को किसी ने देखा नहीं है। लेकिन,रेलवे ट्रैक से बाहर सर और हाथ में चोट के निशान संदेह पैदा कर रहे हैं।लोगों का कहना है कि युवक की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटने से मौत हुई है, तो सर और हाथ में चोट खून के निशान कहां से आया।मृतक व्यक्ति का नाम विनीत पुत्र स्व: बिजेन्द्र गाँव अटूटा निवासी हे ।मृतक युवक के दो छोटे बच्चे बताए जा रहे है।पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा हे
