गोधना में देवता जोधमल का विशाल मेला

गोधना में देवता जोधमल का विशाल मेला


पुरकाजी। गोधना गांव में देवता जोधमल के विशाल मेले में हजारों लोगों ने पहुंचकर पूरी श्रद्धा के साथ देवता जोधमल पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। मेले का उद्घाटन पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने विधिवत रूप से प्रसाद चढ़ाकर किया है। दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर के गोधना गांव में वर्षों से देवता जोधमल का विशाल मेला लगता चला आ रहा है। आज चौदस के अवसर पर मेले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल में विधिवत रूप से देवता जोधमल पर प्रसाद चढ़ा कर किया गया। मेले के आयोजक मनोज गुर्जर ने बताया कि यह वर्षों से इस स्थान पर लगता चला आ रहा है और उन्होंने कहा कि जो यहां पर मन्नत मांगता है। उसकी मन्नत पूरी होती है और जिसकी मन्नत पूरी होती है वह अगली बार प्रसाद चढ़ाने के लिए जरूर यहां पर आता है। देवता जोधमल मेला दो दिन तक चलता है। पुरकाजी क्षेत्र समेत दूरदराज से श्रद्धालु यहां पर प्रसाद चढ़ाने के लिए आते हैं और अपनी मन्नत मांगते हैं। मेले में चाट पकौड़ी, खेल खिलौने की दुकानें समेत बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, हिंडोली आदि भी लगे हुए थे। जिनमें छोटे-छोटे बच्चों ने खूब मौज मस्ती की है। सुबह के वक्त से ही देवता जोधमल मंदिर में भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।
सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो चौकी इंचार्ज कम्हेडा इंद्रजीत सिंह मय पुलिस फोर्स के मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। इस मौके पर मनोज कुमार, रिंकू, संदीप, सतीश दीपक, सोमपाल फौजी, मनोज जोधा, ग्राम प्रधान सुभाष, सुशील कुमार, संदीप कुमार, सतीश कुमार, हिमांशु एडवोकेट, प्रवेश, भोला, बबलू, प्रशांत आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *