गोदाम में आग लगने से सामान जलकर नष्ट

गोदाम में आग लगने से सामान जलकर नष्ट

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय के बुरहानपुर रोड स्थित एक गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गयी, जिससे गोदाम में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालाकि बाद में दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के गुलमोहर कॉलोनी स्थित एक फल की गोदाम में सुबह अचानक आग लग गयी, जिससे उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद नगर निगम का अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंच गया और आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। यह गोदाम इऱफान नामक फल व्यवसाई का था।
व्यवसाई का कहना है कि गोदाम के सामने कचरे के ढ़ेर में लगाई आग ही गोदाम तक पहुंची है। इस गोदाम के सामने एक पेट्रोल पम्प होने से चिन्ता ज्यादा थी। बहरहाल इस आग से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *