गोगा माड़ी पर विशाल भंडारे का आयोजन

बहसूमा। नगर के बहसूमा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु गोरखनाथ बाबा जाहरवीर की माड़ी पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त कस्बा वासियों ने अपना अपना सहयोग किया कस्बे में छड़ी मेले के बाद मंगलवार को गुरु गोरक्षनाथ बाबा जाहरवीर की माड़ी पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही बादल उपाध्याय ने मंदिर परिसर में सभी भक्तों को अवगत कराया कि बहुत ही जल्द गोगा माड़ी पर बाबा जाहरवीर की घोड़े सहित मूर्ति की स्थापना कर मंदिर निर्माण का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए सभी भक्त सादर आमंत्रित हैं। भंडारे में समस्त कस्बा वासियों का सहयोग रहा। इस मोके पर चेयरमैन विनोद चाहल उर्फ सोनू चाहल व चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार सुमित और समस्त ग्राम वासियों ने दान कर भंडारे का आयोजन कराया। जिसमें सोनू उपाध्याय, पिंटू उपाध्याय, पवन कुमार, संदीप गौड़, विजय अहलावत, वैभव गौड़, बादल उपाध्याय, अभिषेक गौड़, वैष्णव उपाध्याय, और अन्य कस्बा वासियों ने भंडारे में अपना अपना सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *