गोंडा को 520 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी बोले- अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे युवा

गोंडा को 520 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी बोले- अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे युवा

गोण्डा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद गोंडा में गाैरा और मनकापुर विधान सभा क्षेत्र की 520 करोड़ रुपये की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने उप्र को बीमारू राज्य से बाहर निकाला है। अब केवल सैफई में नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में समान रूप से बिजली दी जा रही है। अब गोंडा के नौजवानों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उसे यहीं नौकरी और रोजगार का अवसर मिलेगा। आज गाेंडा में पृथ्वीनाथ मंदिर और स्वामी नारायण छपिया क्षेत्र का पुनरुद्धार हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान हमने गोंडा मण्डल के लिए कहा था कि किसी को अपने घर में मूर्ति स्थापित कर दुर्गा पूजा के लिए किसी इजाजत की जरूरत नहीं है। किसी को परेशानी होती है तो वे अपने घर में शोक मनाए। हर जगह खुशहाली थी। इसी प्रकार कांवड़ यात्रा में आनंद का माहौल रहा। 2015-16 में क्या स्थिति रही, सब जानते हैं। गोंडा जिले के लिए लगभग 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं स्वीकृत की हैं। पूरे देवी पाटन मंडल के लिए लगभग 50 हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। अब सभी विकासखण्डों में विकास हो रहा है। पहले केवल सैफई में 24 घंटे बिजली दी जाती थी। अब ऐसा नहीं है। अब पूरे प्रदेश को समान रूप से बिजली दी जा रही है। अब चेहरा देख कर राशन नहीं दिया जाता है। प्रत्येक जरूरतमंद को राशन दिया जा रहा है। इलाज के लिए भरपूर पैसा दिया जा रहा है। हमने उप्र को बीमारू राज्य से बाहर निकाला है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सब इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि आपने अच्छे विधायक, अच्छे सांसद दिए हैं। अब कोई बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता है। अब विकास की कोई योजना आती है तो उसे रास्ते में कोई हाईजैक नहीं कर सकता। माफिया को मिट्टी में मिलाया जा चुका है। अब माफिया के लिए जगह जेल या जहन्नुम है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस का मतलब है अपराध और बदमाश को लाने वाली पार्टी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बदलाव लेकर आती है। पहले कोई सोच नहीं सकता था कि पृथ्वीनाथ मंदिर क्षेत्र और स्वामी नारायण छपिया के पुनरुद्धार के लिए धन मिलेगा। हमारी सरकार आपकी आस्था का सम्मान कर रही है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गाेंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक विनय द्विवेदी, विधायक प्रभाव वर्मा, अजय सिंह, प्रेम नारायण पांडेय एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *