गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर तीन की मौत

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के अमन गार्डन कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब जब एक मकान में  गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना भयानक था कि कि मकान भरभराकर गिर गया। मकान में पांच लोग मलबे में दब गए।  ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से रेक्यू आप्रेशन शुरु किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मलबे से 5 लोगों को निकाला गया। आनन- फानन में उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों 3 को मृत घोषित कर दिया। जब कि दो लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा फैला हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी उसे पीड़ित परिजनों को दिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *