गुमशुदा युवक का मिला शव, पिता ने हत्या की जताई आशंका, कार्यवाही हेतू दी तहरीर
तलाश करने के बाद कोई सुराग नहीं मिल सका तो थक हारकर युवक के परिजनों ने तीस मई को थाना चिलकाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था।

चिलकाना। कस्बा चिलकाना सुल्तानपुर के मौहल्ला शोलाल निवासी मृतक युवक के पिता शकील अहमद ने थाने मंे तहरीर देकर बताया कि उसका पच्चीस वर्षीय पुत्र असलम जो शादी के लगभग दो सप्ताह बाद ही 27 मई की देर शाम अचानक घर से कहीं चला गया था जिसका काफी तलाश करने के बाद कोई सुराग नहीं मिल सका तो थक हारकर युवक के परिजनों ने तीस मई को थाना चिलकाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था। परिजन लगातार युवक की तलाश कर रहे थे गुरूवार को जब युवक के परिजन थाना सरसावा क्षेत्र के शाहजहांपुर पहुंचे तो परिजनों को किसी ने जानकारी दी कि सरसावा पुलिस को गत 28 मई को शाहजहांपुर फाटक से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था जिसका पंचनामा सरसावा पुलिस द्वारा पहचान ना होने के उपरांत लावारिश अवस्था में किया गया था। गुमशुदा युवक के परिजन थाना सरसावा पहुंचे और 28 माई को मिले अज्ञात शव के बारे पूछते हुए शव को दिखाने का अनुरोध किया तो सरसावा पुलिस ने अज्ञात शव के फोटो एवं कपड़ों आदि दिखाए तो पता चला कि शव पीड़ित के पुत्र असलम का ही है। मृतक युवक के पिता ने बृहस्पतिवार कि देर शाम थाना चिलकाना प्रभारी सत्येंद्र राय से मुलाकात कर बताया कि उसके पुत्र की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर से बुलाकर रंजीशन हत्या की गई है। थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने मृतक के परिजनों की पूरी बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए परिजनों को कहा कि गुमशुदा मृतक युवक की लाश सरसावा थाना क्षेत्र में मिलने के चलते आगामी कार्रवाही थाना सरसावा से होगी। इस संबंध में तहरीर थाना सरसावा में दिए जाने की सलाह दी। मृतक के परिजनों ने पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए सरसावा थाना प्रभारी को जांच एवं कानूनी कार्यवाही हेतु तहरीर दी है। जिस पर थाना प्रभारी ने मृतक के परिजनों को कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच उपरांत आपका संदेह अगर सही पाया जाता है तो दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून पर अपना यकीन रखें, पुलिस प्रशासन आपकी मदद करने के लिए हर समय तत्पर रहेगा।




