गिरीडीह में ट्रैक्टर के पलटने से दो मजदूर की मौत, एक घायल

गिरीडीह में ट्रैक्टर के पलटने से दो मजदूर की मौत, एक घायल

गिरीडीह। झारखंड में गिरीडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर के पलट जाने से दो मजदूरों की मौत हो गयी तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि ट्रैक्टर पर सवार मजदूर खेत में काम कर लौट रहे थे तभी हरिनवाटांड़ गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी ईश्वर पुजहार के 25 वर्षीय पुत्र राजकुमार पुजहर और दासो पूजहर के 22 वर्षीय पुत्र सेवा पुजहर के रूप में की गयी है। घायल को गिरीडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवो को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *