गाजियाबाद में धागा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद में धागा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित जैन जरी क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में रविवार सुबह 7:30 बजे भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। कई घंटों की मशक्क्त के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि जिस फैक्ट्री में आग लगी, वहां धागा निर्माण का कार्य किया जाता है। आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने फैक्टरी के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह-सुबह भीषण आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

वहीं, जिस जगह आग लगी थी, वहां तक फायर ब्रिगेड की ठीक से पहुंच नहीं बन पा रही थी, जिसके बाद एक जेसीबी की मदद से दीवार को तोड़ा गया और साढ़े 9 बजे के करीब फायर डिपार्टमेंट ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लेने की जानकारी साझा की। जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में धागे के साथ-साथ केमिकल का भी स्टोरेज किया गया था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

 

आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की 10 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से फैक्टरी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर दस गाड़ियों को रवाना गया था। जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की गई। आग सफलतापूर्वक बुझा ली गई है और इस घटना में किसी भी जनहानि की खबर नहीं नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *