बहसूमा। बहसूमा नगर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त में फर्जी तरीके से मनरेगा का कार्ड बनवाकर निरंतर चार वर्षों से मनरेगा की मजदूरी के पैसे खाते में आ रहे हैं। जबकि जिसके कार्ड बने हुए हैं उनको फर्जी तरीके से कार्य दिखाकर उनको मजदूरी दिला रहे हैं। जिससे सरकार को काफी चूना लगा रहे हैं। गांव के ही एक व्यक्ति ने एसडीएम मवाना को एक शिकायत पत्र सौंपा है। जिसमें जांच कर कारवाई करने की बात कही गई। बताते चलें कि पिछले चार वर्षों से निरंतर मनरेगा के कार्ड धारकों के लिए लगातार पैसे आ रहे हैं जो कि फर्जी तरीके से सरकार के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। एसडीएम मवाना को प्रार्थना पत्र देते हुए परविंदर कुमार पुत्र नेपाल सिंह ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर में कुछ लोगों के अपना मनरेगा का आवेदन करा रखा है। जिसमें फर्जी तरीके से कार्य दिखाकर लाखों रुपए मनरेगा के पैसे कार्ड धारक के खाते में आ जाते हैं। उक्त व्यक्ति ने पूर्व प्रधान पर आरोप लगाते हुए एसडीएम मवाना को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि ग्राम के कुछ अपात्र लोगो के कार्ड बनवा दिए गए है। जबकि वह अपात्र हैं। उनके रुपए खाते में आ जाते हैं। जब रुपए खाते में आते हैं तो पूर्व प्रधान उनको सूचित कर देता है और उन कार्ड धारकों को मात्र कुछ रुपए ही देकर घर भेज देता है। जबकि बचे हुए पैसों को खुद हजम कर लेता है। उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसके पास की जा रही धोखाधड़ी के पुख्ता सबूत मौजूद हैं। पूर्व प्रधान सरकार के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपए प्रति माह कमाता है। पूर्व प्रधान ने कहा कि व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है।


