गढीपुख्ता। कस्बे के मौहल्ला रैदासपुरी में अज्ञात चोरों ने गली में खडी एक पिकअप चोरी कर ली। पीडित पिकअप मालिक ने गढ़ीपुख्ता थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गढ़ीपुख्ता के मौहल्ला रैदासपुरी निवासी मीर हसन पिकअप चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। बीती रात मीर हसन ने अपनी पिकअप गली में खडी कर दी थी। देर रात करीब 12 बजे तक पिकअप मौके पर ही खडी थी। सुबह केे समय जब मीर हसन नमाज पढने के लिए उठा और बाहर निकलकर आया तो देखा कि उसकी पिकअप गायब थी। उसने पिकअप की यहां वहां काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पीडित ने गढीपुख्ता थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Posted incrime
